गुरु पूर्णिमा पर्व पर टहरौली में गायत्री यज्ञ का आयोजन

टहरौली झांसी : गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन के साथ संकीर्तन किया गया और वेदमाता गायत्री के साथ गुरुजी श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा की महिमा के गीत गाए गए। यज्ञ में दर्जनों की संख्या में युवाओं, महिलाओं - पुरुषों ने सहभागिता की। हवन में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ टहरौली को सफल बनाने हेतु भी प्रार्थना की गई एवं यज्ञ सफल होने का उद्घोष किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लाने हेतु भी चर्चा की गई। इस मौके पर राधा मोहन गुप्ता, सुख नंदन रायकवार, रामकुमार झा, वीरपाल कुशवाहा, अमित सेन, शैलेश गुप्ता, रमेश चंद्र बिरथरे, रामलोचन बिरथरे, राकेश झा, बलराम बिरथरे, दीपू पांचाल, दीपचंद्र अहिरवार, शिवमोहन नाथ खरे, डॉ साहब सिंह बुंदेला, राजकुमार प्रजापति, रविन्द्र बिरथरे, संजीव बिरथरे, अच्छे लाल साहू, नरेंद्र पाराशर, अज्जू पाराशर, अंश पारासर, नीरज झा, सोहित मिश्रा, आकाश पुरोहित, सालू गुप्ता, धीरू पांचाल, कृष बिरथरे, निशू बिरथरे, नीरज झा, आशीष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.