"गुरु पूर्णिमा पर वैदेही वल्लभ महाराज का संदेश - अन्याय सहन न करें, विरोध करें"
झांसी : स्थित एक होटल में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिष्यों ने अपने गुरु अयोध्या के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने अपने शिष्यों को संदेश दिया कि जीवन का ज्ञान दाता गुरु होता है। हम लोगों के जीवन में बहुत बुराई हो गई है। बुराई को खत्म करना चाहिए। इस गुरु पूर्णिमा पर ऐसा लग रहा है श्री राम राज्य की स्थापना हो चुकी है। कोई धनवान नहीं है, कोई गरीब नहीं है। सब एक हैं। सब भगवान श्री राम व ऋषियों की संतान हैं। हमें भगवान के प्रति आस्थावान होना चाहिए। हमें जो दिया वह भगवान ने दिया है। ताप दैहिक भौतिक ताप सब भगवान की कृपा से नष्ट होते हैं। इनके नष्ट करने के लिए हमें भगवान के प्रति आस्थावान होना चाहिए। जीवन में हमें जो दिया है वह भगवान ने दिया है। जिसके जीवन में गुरु का महत्व है न मानने वाले तो अपने माता पिता को भी नहीं मानते।उन्होंने कहा कि किसी को सताना नहीं चाहिए। दुर्बल को सताना नहीं चाहिए। अगर कोई ताकतवर ज्यादती कर रहा, समाज पर अत्याचार कर रहा तो उसे दबाना चाहिए। उसके विरोध में खड़ा होना चाहिए। नहीं तो आतंक का अंत नहीं होगा। उन्होंने श्री राम का उदाहरण देते हुए कहा कि जब रावण ने ऋषियों पर अत्याचार किया। सीता का हरण कर लिया तब उन्होंने रावण का अंत कर विभीषण को लंका का राजा बनाया। अगर आपके जीवन में कोई आताताई आता तो विरोध करें कमजोर को गले लगायें, लेकिन आताताई हमारे जीवन में आए उसे बर्दाश्त न कर विरोध करें। इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, राशि साहू समेत अन्य भक्तों ने पूछा अर्चना कर गुरु का आशीर्वाद लिया।
No Previous Comments found.