गुरु पूर्णिमा पर योग प्रशिक्षुओं ने किया योग गुरु का आशीर्वाद प्राप्त
झांसी : अटल एकता पार्क के प्रांगण में योग वीर आरोग्यधाम के योग गुरु रघुवीर आचार्य द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को निशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । बुधवार को प्रातः 8:00 बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग प्रशिक्षुओं द्वारा योग गुरु रघुवीर आचार्य को माल्यार्पण कर व सुप्रिया द्वारा वस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया । अमर शहीद सेवा संस्थान के महामंत्री दिलीप कुमार चौरसिया ने संचालन करते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में साँची,उर्मिला,प्रीती वर्मा,प्रतिभा उपाध्याय,अनामिका चौबे,उर्वशी वर्मा,उमेश दुआ,दिलीप सोनी,सुनील,एचके सोनी ,शिवम भटनागर आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.