धान की फसल उन्नत हो जाए सूखने से बच जाए जिले में एक आदमी किसानों के लिए भगवान बनकर आया

झाँसी : धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने बुधवार को चीफ इंजीनियर/अधीक्षण अभियंता, विद्युत से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चीफ इंजीनियर ने मोठ तहसील के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 10 दिन में अमरोख पॉवर हाउस चालू करवाने और सभी निजी व सरकारी नलकूपों को 6 घंटे बिजली सप्लाई करने का आश्वासन दिया। चीफ इंजीनियर ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए अधिशासी अभियंता, ग्रामीण को फोन पर तत्काल निर्देश भी दिए। विश्व प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मोठ तहसील में अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। समय पर बारिश न होने और बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सब स्टेशन 33/11 मोठ, पूंछ, समथर, शाहजहांपुर, लोहागढ़ व करकोस फीडरों पर मात्र 3 घंटे बिजली मिल रही है, वह भी 2 फेस में। उन्होंने कहा कि सरकार ने फ्री बिजली का ऐलान किया है, लेकिन किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही। कई वर्षों से बना अमरोख पॉवर हाउस चालू न होने से ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि सिंचाई के लिए किसानों को नियमित बिजली दी जाए और अमरोख पॉवर हाउस को जल्द शुरू किया जाए। अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.