गढ़मऊ स्टेशन पर डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का RPF ने किया पर्दाफाश
झांसी : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी ने गढ़मऊ रेलवे स्टेशन पर हुई डीजल तेल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 300 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी एवं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का डीजल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व दिनांक 29 जुलाई 2026 को गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में रेलवे सुरक्षा बल को सफलता प्राप्त हुई। इस कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की संभावना है। यह सफलता रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई के पीछे उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता का कुशल नेतृत्व तथा झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा का प्रभावी निर्देशन रहा, जिनके मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
- धीरज उर्फ धीरू, निवासी लखारा
- नीरज कुशवाह, निवासी कारी
- दीपक राजपूत, निवासी दिनारा
- धर्मेंद्र उर्फ रामवीर, निवासी रुद्र करारी
कार्रवाई करने वाली रेलवे सुरक्षा बल टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
- उप निरीक्षक जितेंद्र यादव
- उप निरीक्षक हरिओम सिकरवार
- उप निरीक्षक अंकित कुमार (अपराध शाखा)
- प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह यादव
- प्रधान आरक्षक रवि यादव
- आरक्षक विकास गुर्जर
- आरक्षक रवि त्रिपाठी
- आरक्षक संतोष कुमार
रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता एवं प्रभावशीलता के साथ जारी रहेगा।
No Previous Comments found.