पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने सब्जी विक्रेताओं से किया संवाद, रोजगार बचाने के लिए अधिकारियों से की वार्ता

झांसी : आज  सीपरी बाजार, आजादगंज स्थित  फुटकर सब्जी विक्रेताओं का इस समय संकट गहराया हुआ है नगर निगम प्रशासन द्वारा माल बनाने के नाम पर 120 से अधिक सब्जी विक्रेताओं को हटाया जा रहा है, जिससे उनका रोजी-रोजगार प्रभावित हो रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सब्जी विक्रेताओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता कर सब्जी विक्रेताओं की स्थिति से अवगत कराया।
प्रदीप जैन ने अधिकारियों से कहा कि जब तक सब्जी विक्रेताओं को कोई स्थाई वैकल्पिक स्थान नहीं दिया जाता और उनका रोजगार बंद होने की स्थिति न बने,तब तक उन्हें वहां से न हटाया जाए माल बन जाने के बाद चिन्हित स्थानों पर दुकान आवंटन किया जाए।
पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सब्जी विक्रेताओं के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी
इस दौरान सब्जी मंडी अध्यक्ष ताहिर हुसैन खेमचंद कुशवाहा शहजाद राईन जाकिर हुसैन,अख्तर राईन नूलू खटीक कार्तिक कुशवाहा नीरज खटीक पार्वती कुशवाह सावित्री कुशवाहा श्रीमती उर्मिला विनीता पिस्ता जमाना अर्जुन कुशवाह इमरान नबबा अनील सहित कई सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.