श्रावण मास के शुभारंभ पर निकली भगवान भोले शंकर की भव्य शोभायात्रा
झाँसी : श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान भोले शंकर की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर से हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होकर अंत में सैंयर गेट फूटा चौराहा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में महापौर बिहारीलाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन एवं राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, सेवा, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा का पावन पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। हमें धर्म के साथ-साथ मानव सेवा को भी जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पं. हरिओम पाठक एवं पं. कालीचरण जारौलिया रहे। आयोजन में रवीश त्रिपाठी, संजीव शर्मा, संजीव त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
No Previous Comments found.