सावन माह रुद्र पूजा एवं सत्संग

झांसी :  ऑफ लिविंग झाँसी चैप्टर के तत्वाधान में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से गुरु पूर्णिमा सत्संग बरूआसागर आश्रम झाँसी,में एवं सावन माह की रुद्र पूजा होटल श्रीनाथ इन झाँसी,में ब्रह्मचारी देवचैतन्य जी एवं बँगलौर आश्रम से आये हुए वेदा पंडित श्रवण पांडे व पण्डित सचिव मिश्रा जी के द्वारा पवित्र मंत्रों, ध्यान व भगवान शिव एवं गुरु के भजनों के साथ हर्षोल्लास से सम्पंन हुआ , ब्रह्मचारी देव चैतन्य जी ने बताया कि श्रवण मास में विशेष भौतिक व आध्यात्मिक सुख समृद्धि के लिये रुद्रअभिषेक पूजा एवं सत्संग का महत्व है.तथा*रुद्र पूजा का प्रभाव हमारी चेतना और वातावरण*दोनों पर पड़ता है। यह पूजा व्यक्ति-विशेष के लिए नहीं अपितु पूरे *परिवार व समाज के लिए प्रभावकारी है रुद्र पूजा में विशेष महत्व "ध्यान" और संकल्प*का होता है।  श्रावण मास इसके लिए *सर्वोत्तम काल*माना जाता है। ध्यान के द्वारा सभी नकारात्मकता सकारात्मकता में बदलती है और *संकल्प से मनवांछित इच्छा की पूर्ति होती है।

 जोनल टीचर कोडिनेटर  कंचन आहूजा जी  ने बताया यह पूजा चार दोषों, *पित्र दोष,ग्रह दोष, वास्तु दोष व कर्म दोष को कम कर के सत्व गुण और प्राण शक्ति को बढ़ाती है!
इस मौके पर प्रमुख शिक्षक गण ,अपेक्स जन्  व बड़ी संख्या में अनुयायी जन् की भक्तिमय उपस्थिति रही. 
सभी ने अपनी भागीदारी दे कर संकल्प ले कर आशीर्वाद प्राप्त किया!  अन्त में अशोक हिरवकर जी के द्वारा गाये गये भोले की जय जय शिव जी की जय जय.... पर सभी उपस्थित गण झूम उठे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.