गहोई गौरव 2 अगस्त को करेगा समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान

झांसी :  गहोई गौरव संस्था एक सामाजिक संस्था है जो झाँसी के जनमानस के लिए सदैव कुछ ना कुछ नेक कार्य करती रहती है इसी श्रृंखला में गहोई गौरव 2 अगस्त को गहोई समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान करेगा । संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने कहा कि सत्र 2025-26 मे समाज के जो बच्चे 10,12 UP बोर्ड /CBSE बोर्ड/ ICSE बोर्ड  मे उच्च अंको से पास हुए हैं उनको एवं उनके माता पिता को गहोई गौरव 2 अगस्त को दीन दयाल सभागार से दोपहर 3-6बजे के मध्य सम्मानित करने जा रही है साथ ही IIT/NEET में जाने वाले बच्चों का सम्मान भी किया जायेगा एवं प्रशासनिक सेवा में चयनित  बच्चों का सम्मान भी इसी. मंच  के माध्यम से किया जा रहा है साथ ही संस्था अध्यक्ष गोपाल मर ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए आगे कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी जिसमें समाज के बच्चों के भविष्य के लिए टिप्स दिये जायेंगे कार्यक्रम निदेशक इंजी सतीश सेठ ने कहा कि गहोई गौरव संस्था एक  जिम्मेदार संस्था है इसके सदस्य बहुत ही ऊर्जावान कर्मठ लगनशील हैं जो गहोई समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज के हित के लिए कार्य करते रहते हैं  वही दूसरे निदेशक  जुगल किशोर सेठ ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए जिससे बच्चों में आगे बढ़ने की लगन लगी रहती हैं कार्यक्रम संयोजक ऋषि लोहिया विवेक गेड़ा एवं अचल खरया को बनाया गया। विशेष सहयोगी नितिन सरावगी ने कहा कि जिन छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जाना है उनको पहले ही सूचना दे दी गयी है उनको प्रसश्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। बैठक  में  अमित सेठ , कमलेश सेठ रज्जू राजेश खांगट आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन आकाश नीखरा ने एवं आभार महामंत्री अमर नगरिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.