करगुवांजी में 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल आराधना का शुभारंभ
झांसी : दिगम्बर जैन पंचायत समिति, चातुर्मास समिति एवं सकल जैन समाज झांसी के तत्वावधान में आयोजित पावन वर्षायोग में लीन ससंघ (15 पिच्छी) परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी के पावन सानिध्य में सोमवार से आचार्य विद्यासागर सभागार में विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महामण्डल आराधना विधान के पुनीत आयोजन का शुभारंभ हो गया।पहले दिन के पुण्यार्जक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,श्रीमती स्नेहलता जैन, गौरव जैन, श्रीमती ऐश्वर्या जैन एवं सोनू जैन राजमल परिवार मुम्बई रहे।प्रातः कालीन वेला में पूज्य माताजी के पावन सानिध्य एवं पं.दीपक कुमार जैन करैरा के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक क्रियाये विधि विधान से सम्पन्न कराई गयी। शांतिधारा का सौभाग्य रवींद्र जैन रेल्वे,संजय जैन, राजेश जैन, प्रमोद जैन को प्राप्त हुआ। शांति धारा उपरांत श्री जी(श्रषभ देव आदिनाथ भगवान) को गाजे बाजे के साथ आचार्य विद्यासागर सभागार में उच्च आसन पर स्थापित कराया गया। प्रतिमा पूजन, कलश पूजन एवं दीप प्रज्वलन एड.शिरोमणि जैन,आज के पुण्यार्जक पू्र्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, एड.गौरव जैन एवं सोनू जैन राजमल मुंबई ने किया। इससे पू्र्व उन्होंने परम विदुषी पूज्य गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी के चरणों में श्रीफल भेंट करते हुए उनसे भक्तामर महामंडल आराधना विधान कराने का विनम्र अनुरोध किया जिसकी माताजी ने सहर्ष स्वीकृति दी,तदुपरांत उन्हें ससंघ मंचासीन कराया गया।प्रारंभ में सिर पर कलश धारण किये महिला श्रद्धालु एवं पण्यार्जक परिजनों ने भगवान सांवलिया पार्श्वनाथ मंदिर की परिक्रमा कर सभागार में बनाये गये भव्य मंडप में चारों दिशाओं में कलश स्थापित किये।इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने करैरा से पधारे पं दीपक कुमार जैन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया एवं उनसे 48 दिनों तक चलने वाले इस विधान की समस्त धार्मिक क्रियायें प्रतिदिन कराने का अनुरोध किया। भगवान श्री जी की प्रतिमा को करगुवांजी मंत्री एड., शिरोमणि जैन सिर पर धारण कर श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवांजी मंत्री एड . शिरोमणि जैन ने संयुक्त रुप से किया।
अंत में निर्माण मंत्री भागचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर राजीव जैन अहिंसा राजकुमार जैन ऋषि नवीन जैन पड़रा बाबा, बाहुबलि जैन, निर्माण मंत्री भागचंद जैन, एड.अनूप जैन, विकास जैन, रवीन्द्र जैन रेलवे, डा.पी के जैन,दिनेश जैन, वीरेंद्र जैन नेडा,अमित प्रधान , अतिशय जैन डा.राखी जैन, ऐश्वर्या जैन रीता जैन सीमा जैन पूजा जैन, बबली चाची,भक्तांबर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र जैन बिजना वाले सुनील जैन दाऊ कुलदीप जैन करगुवा अमित जैन करगुआ संतोष जैन जल निगम संजय जैन तालबेहट डॉक्टर अभय जैन रानू जैन बघेरा मनोज जैन चिरगांव अक्षत जैन शिवाजी नगर इंजीनियर बालचंद जैन नरेंद्र जैन नारायण बाग वाले अक्षत जैन श्रीमती उषा जैन श्रीमती प्रीति शिरोमणि जैन श्रीमती सिपी जैन श्रीमती अखिलेश जैन श्रीमती रानी जैन , आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर करगुवांजी मंत्री एड.शिरोमणी जैन ने बताया कि पारसनाथ भगवान के समोशरण भँवरे से आदिनाथ जी की प्रतिमा को अतिशय क्षेत्र करगुवा जी मंत्री शिरोमणि जैन के द्वारा विद्यासागर सभागार में 48 दिन के लिए विराजमान किया गया है अभिषेक एवं शांति धारा प्रतिदिन विद्यासागर सभागार में होगी।
No Previous Comments found.