बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक

झांसी : आज सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा छकुर महादेव सिद्ध मंदिर, सिंधी तिराहा, झांसी में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं शिवभक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समिति के संयोजक संजीव अग्रवाल लला एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनकिया ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष समय है और समिति प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी बुंदेलखंड कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम  की संयोजक रश्मि मिश्रा रही, एवं समिति के सभी सदस्य पंकज शुक्ला   रोहित गोटनकर अजय तिवारी रामकिशन निरंजन दीपक नायक आकाश साहू सत्यम महाराज सोनू नामदेव तन्मय मिश्रा  कल्पना वर्मा शैलजा तिवारी गीता साहू प्रियंका गुप्ता कविता शर्मा नीरजा गुप्ता श्वेता नामदेव कुसुम साहू ज्योति गोस्वामी सुधा गुप्त राजकुमारी यादव नंदा यादव,आचार्य संजीव तिवारी और गोपाल आचार्य शास्त्री ने जलाभिषेक करवाया ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.