महर्षि दयानन्द वैदिक विद्या मंदिर में बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण।
झांसी : आर्य समाज, सदर बाजार स्थित महर्षि दयानन्द वैदिक विद्या मन्दिर में जेसी एलुमनाई क्लब जोन 2 के सौजन्य से विद्यालय के सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी एलुमनाई क्लब की चेयरमैन जेसी कल्पना पांडे द्वारा की गई। कोषाध्यक्ष जेसी वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा ध्वज वन्दना एवं क्लब के नैतिक सिद्धांत का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम में जेसी प्रीति नेवालकर, जेसी लक्ष्मी पचौरी, जेसी डॉ. जगदीश पचौरी, जेसी आनन्द कुमार सक्सेना एवं जेसी अरविंद गौर ने सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री वितरण के साथ साथ बिस्कुट/स्नैक्स वितरण कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू जी को पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जेसी कल्पना पांडे द्वारा भविष्य में भी इस तरह के अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ सामाजिक जन जाग्रति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने जानकारी दी गई। सभी ने कार्यक्रम समापन के पूर्व राष्ट्रीय गान का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी वीरेन्द्र गुप्ता ने किया।
No Previous Comments found.