झांसी मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान में 54 बिना टिकट/अनियमित यात्रियों से ₹33,385 का राजस्व अर्जित

झांसी :  मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा एवं बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 03 अगस्त 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन–उरई–वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (VGLJ–ORAI–VGLJ) रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ द्वारा कुल 54 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹33,385 का रेल राजस्व अर्जित किया गया। इनमें बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई शामिल रही।

यह विशेष जांच अभियान मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय)  एम.एल. मीणा एवं मुख्य टिकट निरीक्षक (स्टेशन)  अशोक कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में संपन्न कराया गया, जिसमें टिकट जांच स्टाफ ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की।

झांसी मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान अपना टिकट सुरक्षित रखें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाती है। भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे रेल राजस्व की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बनी रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.