झांसी मंडल ने जुलाई 2026 में वाणिज्यिक आय के क्षेत्र में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि

झांसी :  मंडल रेल प्रबंधक   अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल ने जुलाई 2026 के दौरान वाणिज्यिक आय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंडल की कुल वाणिज्यिक आय ₹201.98 करोड़ रही, जो जुलाई 2025 की ₹162.59 करोड़ की तुलना में 24.23 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य ₹176.24 करोड़ के सापेक्ष मंडल ने 14.61 प्रतिशत अधिक आय अर्जित कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

यात्री आय के क्षेत्र में मंडल ने जुलाई 2026 में ₹96.88 करोड़ की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की ₹87.16 करोड़ की तुलना में 11.15 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य ₹91.47 करोड़ के मुकाबले 5.91 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। इसी अवधि में यात्री यातायात 42.10 लाख रहा, जो जुलाई 2025 के 38.56 लाख यात्रियों की तुलना में 9.18 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य 40.48 लाख के सापेक्ष 4.00 प्रतिशत अधिक उपलब्धि दर्ज की गई।

माल ढुलाई के क्षेत्र में भी झांसी मंडल का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। जुलाई 2026 में माल ढुलाई से ₹95.44 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की ₹70.68 करोड़ की तुलना में 35.03 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य ₹78.76 करोड़ के मुकाबले 21.18 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की गई।

टिकट जांच अभियान के प्रभावी संचालन के परिणामस्वरूप जुलाई 2026 में ₹4.63 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जो जुलाई 2025 की तुलना में 22.89 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य ₹3.56 करोड़ के मुकाबले 30.04 प्रतिशत अधिक उपलब्धि दर्ज की गई।

अन्य कोचिंग आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए जुलाई 2026 में ₹6.09 करोड़ की आय अर्जित की गई, जो पिछले वर्ष की ₹3.36 करोड़ की तुलना में 81.25 प्रतिशत अधिक है। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में यह उपलब्धि 76.01 प्रतिशत अधिक रही।

संड्री आय के क्षेत्र में जुलाई 2026 के दौरान ₹3.57 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जो जुलाई 2025 की ₹1.39 करोड़ की तुलना में 156.83 प्रतिशत अधिक है। वहीं वाणिज्यिक प्रचार से ₹0.82 करोड़ की आय अर्जित की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 355.56 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य का 98.80 प्रतिशत प्राप्त किया गया।

पार्किंग आय में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए जुलाई 2026 में ₹0.29 करोड़ की आय प्राप्त हुई, जो जुलाई 2025 की तुलना में 141.67 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य ₹0.24 करोड़ से 20.83 प्रतिशत अधिक रही। इसी प्रकार कैटरिंग आय में ₹1.98 करोड़ की आय अर्जित की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 186.96 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य ₹1.04 करोड़ के मुकाबले 90.38 प्रतिशत अधिक उपलब्धि दर्ज की गई।

झांसी मंडल की यह उपलब्धि वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों, प्रभावी वाणिज्यिक प्रबंधन, टिकट जांच अभियानों, माल ढुलाई में वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के सतत उन्नयन का परिणाम है। मंडल भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने एवं वाणिज्यिक आय में निरंतर वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.