मन,बचन और काय से भक्ति करें: विपश्यना श्रीमाताजी

झांसी- दिगम्बर जैन पंचायत समिति, चातुर्मास समिति एवं सकल जैन समाज झांसी के तत्वावधान में आयोजित पावन वर्षायोग में लीन ससंघ (15 पिच्छी) परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105‌ विशाश्री माताजी के पावन सानिध्य में आचार्य विद्यासागर सभागार में विश्व कल्याण की मंगल कामना के साथ चल‌ रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के द्वितीय दिवस की मंगल देशना देते हुए (छोटी माताजी) आर्यिका 105 विपश्यना श्री माताजी ने कहा कि प्रभु की भक्ति करने से अनंत अनंत जन्मों के पाप कट जाते हैं।जीव को जो भी लौकिक अथवा पारलौकिक सुख प्राप्त होते हैं या हुये हैं वह प्रभु भक्ति का ही परिणाम हैं लेकिन प्रभु भक्ति भी गुरु कृपा से ही संभव है इसलिए सबसे पहले गुरु की कृपा को पाना होगा। उन्होंने कहा कि ठीक जिस प्रकार प्रेम के बिना परिवार नहीं चलता,पूजा के बिना भक्त को मुक्ति नहीं  मिलती है।अंत: सभी मन बचन और काय से भक्ति करें। भाव रहित भक्ति का कोई फल नहीं  मिलता अंत: भक्ति को भाव सहित करें। द्वितीय दिवस के पुण्यार्जक श्रीमती पुष्पा जैन, श्रीमती अनुपमा जैन, श्रीमती राखी जैन , श्रीमती रंजो जैन,अभि, अतिशय जैन एवं अमित प्रधान परिवार रहे। शांति धारा का सौभाग्य सुरेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ ।करैरा से पधारे पं. दीपक कुमार जैन के संचालन में सभी धार्मिक  क्रियायें सम्पन्न कर अर्घ समर्पित किये गये। संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवांजी मंत्री एड. शिरोमणि जैन ने संयुक्त रुप से किया।

अंत में अशोक जैन जैनिथ ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व  केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,राजकुमार जैन बाबा, बाहुबलि जैन, निर्माण मंत्री भागचंद जैन, जितेन्द्र जैन तालबेहट, पुष्पेंद्र जैन रानीपुर, रवीन्द्र जैन रेलवे,डा.अभय मोदी, नरेन्द्र  जैन, इंजीनियर बालचंद्र जैन, राजीव जैन रानू, विकास जैन,दिनेश जैन, वीरेंद्र  जैन नेडा, प्रीति जैन,  राजेन्द्र अछरौनी, विधि सलाहकार अशोक जैन  कुलदीप जैन,अमित जैन सहायक कुल सचिव कृषि विश्वविद्यालय, भक्तांबर मंडल विधान के संयोजक राजेंद्र जैन बिजना,  विजय जैन वीरांगना नगर, संतोष जैन जल निगम, सुनील जैन दाऊ, श्रीमती ऊषा जैन, श्रीमती रानी जैन, श्रीमती इंद्र जैन, श्रीमती कल्पना जैन, श्रीमती सरोज जैन, श्रीमती बबली चाची एवं शहर महिला मंडल एवं गुदरी महिला मंडल से आई हुई समस्त महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.