श्री केशवपुर धाम के रजत जयंती महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, कलश एवं साड़ियां वितरित
झांसी : भक्ति की ज्योति एवं आस्था का पावन केंद्र श्री केशवपुर धाम के श्रद्धा, सेवा और भक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर श्री केशवपुर धाम में आयोजित होने जा रहे रजत जयंती महोत्सव की तैयारियां जोरों पर की जा रहीं हैं। भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा की तैयारियों के क्रम में केशवपुर धाम में पं. बिरजू महाराज 'गुरुजी' ने 251 महिला श्रद्धालुओं को पीतल के कलश एवं साड़ियां वितरित की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 24 अगस्त से 4 सितम्बर तक चलने वाले इस रजत जयंती महोत्सव को और अधिक भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी साधकों को अधिक से अधिक परिश्रम करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में भाग लेने आ रहे बुंदेलखंड के कौने-कौने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न इसका ख्याल रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। गुरुजी ने शोभायात्रा में भाग लेने वाली सभी माता बहिनों से अनुरोध किया है कि कमेटी द्वारा उन्हें जो साड़ी और कलश उपलब्ध कराये गये हैं वह समय से सजा संवारकर तैयार करा लें। इस मौके पर साडियों के दानदाता प्रदीप अग्रवाल नग वाले सर्राफा, कलश दानदाता आशीष वीर सिंह यादव बेहटा, रामस्वरूप साहू, राजकुमार साहू,आमोद अग्रवाल, प्रमोद गंधी,विनोद साहू उनाव बालाजी,अनूप सहगल, पुष्पेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह तोमर, राजेश कुमार शर्मा, एकांश मिश्रा,शालिनी मिश्रा, जिज्ञासा गोस्वामी, मनीषा सोनी, खुशबू साहू, उमा साहू उनाव बालाजी, ऊषा शर्मा सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन बैकुंठ प्रसाद चतुर्वेदी ने किया। अंत में श्रीमती साधना मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.