नगर आयुक्त ने वार्ड 59 का किया औचक निरीक्षण, सफाई-अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश
झांसी : नगर आयुक्त महोदया द्वारा आज प्रातः 8.00 बजे वार्ड नं0 59 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालियों के चैराहा के पास बने मूत्रालय को आवश्यकता एवं स्थल के अनुसार शौचालय बनाये जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी/मुख्य अभियंता को दिये गये। बड़ा बाजार को जाने वाले रास्ते पर विजय साइकिल स्टोर के पास जल निगम द्वारा डाली गयी पाइप लाइन के बाद सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है जिसको ठीक कराये जाने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये कि जल निगम के सम्पर्क स्थापित कर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये। सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया के एटीएम के पास बने चबूतरे के नीचे काफी मात्रा में लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है चारों तरफ से बन्द होने पर सफाई नहीं हो पा रही है जिसको तुड़वाते हुए सफाई कराये जाने तथा लगी मोटर जिस विभाग द्वारा लगायी गयी हो, को आवश्यकतानुसार सही कराये जाने हेतु निर्देशित करने हेतु अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये। मजदूरों वाली गली के सामने बनी प्याऊ की मरम्मत जिसमें प्याऊ के नल से गिरने वाले पानी बाहर की ओर न आये इस तरीके से बनाये जाने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये। सब्जी मण्डी के पास आकांक्षा एजेन्सी के पास सब्जी का सामान ढेले पर रखकर सड़क को घेरा हुआ था जिस पर जोनल अधिकारी प्रथम को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। मजदूरों वाली गली के आगे लगे ट्रांसफार्मर के पास लगी अवैध होर्डिंग्स को हटाये जाने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देश दिये गये।
हजरयाना में गऊघाट के सामने जहां पूरे वार्ड का कचरा एकत्रित होता है जिसमें मुख्य अभियन्ता को नाली की मरम्मत कर रखे हुए डेªन कवर को व्यवस्थित करते हुए प्लेटफार्म बनाये जाने के निर्देश दिये गये जिससे कचरा वहीं डालते हुए बिना फैले उठान की कार्यवाही की जा सके। रामराजा आटो पार्टस के पास बने नाला जो नया बना हुआ तथा वहां के लोगों द्वारा बताया गया कि ढलान सही न होने पर पानी भरता है जिस पर मुख्य अभियन्ता को ठेकेदार से ही मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। जनक कम्प्यूटर्स के सामने एवं एस0के0 टेªलर्स के पास नाली में गन्दगी पायी गयी जिसको तत्काल सफाई कराकर फोटो उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई हवलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। वार्ड न्ंा0 59 में विभिन्न गलियों में इण्टरलोंिकंग सी0सी0ब्लाक एवं नाली की मरम्मत की आवश्यकता को दृष्टिगत मरम्मत की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये गये।
वार्ड न्ंा0 59 बाल विकास परियोजना कार्यालय के पास एवं जगदीश प्रसाद नौगईया के सामने गली की नाली में सिल्ट भरी हुई थी जिसकी तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये। राधारानी कलेक्शन के पास नगर निगम गैंग द्वारा नाली क्रास पर डेªन कवर रखने का कार्य किया हुआ पाया गया जो गुणवत्तापूर्ण नहीं प्रदर्शित हुआ जिस पर निर्देश दिये गये अवर अभियन्ता प्रत्येक दिवस गैंग द्वारा कराये गये कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करायें। पचैरी सदन ,वासुदेव के पास नाली में गन्दगी की सफाई कराये जाने तथा सुभाष गंज में कन्जरवेन्सी की सफाई कराये जाने तथा फोटो उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त निरीक्षण में क्षेत्रीय मा0 पार्षद संजीव गुप्ता, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, गौरव कुमार,सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी, राजवीर सिंह, मुख्य अभियंता, डा0राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी, श्रीमती नीना सिंह, अधिशासी अभियन्ता, डा0 विनीत कुमार ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बिपिन कुमार,सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता मोहित गर्ग एवं कल्याण सिंह उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.