एएस इवेंट प्लानर प्रस्तुत करेगा "झाँसी टॉप मॉडल 2026 - सीजन 5" का भव्य ग्रैंड फिनाले.

झांसी :  शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एएस इवेंट प्लानर द्वारा आयोजित "झाँसी टॉप मॉडल 2026 – सीजन 5" का भव्य ग्रैंड फिनाले 8 अगस्त 2026 को एक्सपीरियंस द ग्रैंड ड्रीम्स, एग्जीबिशन ग्राउंड, आईटीआई के पास, झाँसी में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिस, मिसेज, किड्स एवं मेकअप आर्टिस्ट श्रेणियाँ शामिल हैं। प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। पिछले कई दिनों से सभी प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, फोटोशूट, रैंप वॉक और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ग्रैंड फिनाले में भाग ले सकें।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झाँसी एवं आसपास के क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।

ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागी विभिन्न चरणों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा, रैंप वॉक, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ग्रेन्स एंड गार्डन (जी एंड जी) में किया गया, जहाँ आयोजन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मीडिया के साथ साझा की गईं।

इस अवसर पर आयोजिका अंजलि सिंह ने बताया कि—
"झाँसी टॉप मॉडल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान देने का एक प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि झाँसी के युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं मेकअप आर्टिस्ट्स को ऐसा मंच मिले, जहाँ वे अपने सपनों को साकार कर सकें और अपने शहर का नाम देशभर में रोशन करें।"

इस अवसर पर शैलजा अग्रवाल, संजना कुशवाहा, प्रियांशी कटियार एवं शालिनी पराठकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.