विद्या, बुद्धि और विवेक से ही कार्य की सिद्धि संभव : विशाश्री माताजी

झांसी :  अतिशय क्षेत्र करगुवाजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के षष्ठम दिवस शनिवार को मंगल देशना देते हुए आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने कहा कि भगवान की पूजा विधान जो भी होते हैं वह पुण्य की झोली भरने को होते हैं, लेकिन पुण्य की झोली कैसे भरें यह विद्या और बुद्धि पर निर्भर है। विद्यायें कितनी भी हों परंतु बुद्धि और विवेक के उपयोग से ही कार्य की सिद्धि संभव है।बुद्धि के बिना सिद्धि अधूरी है। उन्होंने कहा कि दीप से संध्याकाल, मध्य में पुष्प से और प्रातः अष्ट द्रव्य से प्रभु की आराधना की जाती है। अंत: भक्ति विधि, विधान विद्या, बुद्धि, विवेक और दृढ़ संकल्प के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा संकल्प दो प्रकार का होता है एक लिया जाता है और दूसरा  दिया जाता है। दोनों प्रकार के संकल्पों में दृढ़ता हो तो कार्य की सिद्धि निश्चय है। उन्होंने माता सीता का उदाहरण देते हुए कहा कि वन में कुटिया के बाहर लक्ष्मण ने रेखा खींचकर उसे पार न करने का संकल्प सीता को दिलाया था जिसे सीता ने तोड़ दिया तो उनका हरण हो गया किंतु वहीं सीता जब एक तिनके का सहारा लेकर रावण का मुंह न देखने का संकल्प लेकर लंका की पुष्प वाटिका में बैठी तो वह पूरा हुआ। षष्ठम दिवस शनिवार के पुण्यार्जक हीरालाल जैन, श्रीमती ऊषा वीरेंद्र जैन परियोजना अधिकारी नेडा, श्रीमती निधि डा.अनिल जैन,शाश्वत जैन , स्वस्ति जैन,इं आयुष जैन, इं विभांशु जैन एवं समस्त परिवार रहे। पं.दीपक कुमार जैन करैरा एवं पारस भैया के संयुक्त संचालन में समस्त धार्मिक  क्रियायें सम्पन्न कर अर्घ समर्पित किये। संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवां मंत्री एड. शिरोमणि जैन ने किया।अंत में निर्माण मंत्री भागचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर डा.अभय जैन, दीपक जैन वैद्य,सिं.संजय जैन,अशोक जैन रत्न सेल्स,डा.सुधीर जैन,डा.अमित जैन, विधि सलाहकार अशोक जैन, ज्योति विकास जैन,डा.सचिन जैन, श्वेता सत्यजीत जैन, मनोज नायक, नरेन्द्र जैन नारायण बाग,  प्रीति शिरोमणि जैन, नरेन्द्र जैन बघेरा,कुलदीप जैन रौनक जैन,अविरल जैन,श्रीमती सरोज जैन,श्रीमती ज्योति जैन, श्रीमती रानी जैन, श्रीमती बबली चाची, इंदिरा जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.