शहर मंडल में भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

झांसी : भाजपा महानगर के शहर मंडल में आगामी तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अमित साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक राहुल कुशवाहा, शहर मंडल अध्यक्ष मोनू शिवहरे, रोहित गौठनकर, अमर सिद्ध, कविता शर्मा, मंगल श्रीवास्तव, मोनू सिद्दकी, जीतू शिवहरे, ममता चौरसिया, अभय ब्रह्मचारी, समस्त पार्षदगण, सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.