कांग्रेसियों के एक दल ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन
झांसी - आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेस के एक दल ने जल संस्थान के महाप्रबंधक को वार्ड नंबर 1 हंसारी क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर ज्ञापन दिया उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हमने हंसारी के लोगों के साथ मिलकर जल संस्थान के महाप्रबंधक से मुलाकात कर हंसारी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया हंसारी के खारा कुआं क्षेत्र से लोग पानी न मिलने को लेकर बहुत परेशान है पुरानी लाइन बंद कर दी गई है और जो जल निगम ने नई लाइन डाली है उससे भी पानी नहीं मिल रहा है जिससे कि क्षेत्र के लोग परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर है जल संस्थान के महाप्रबंधक ने हमें यह आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र की समस्या को हल किया जाएगा हम लोगों ने भी महाप्रबंधक महोदय को यह चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो हम सब कांग्रेसी क्षेत्र के लोगों के साथ जल निगम का घेराव करेंगे उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू एम सी वर्मा देवीदास जसवंत कुमार अर्जुन संजीव कुमार कालीचरण वर्मा लाल सिंह वर्मा शीला उमा देवी विजय कुमारी मीरा विद्या गीता शोभा नेहा गायत्री मीना रोहित धनीराम वर्मा समेत क्षेत्र के लोग और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.