पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार

झांसी - आज झांसी जनपद के ग्राम पालर निवासी देवेंद्र ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर गांव के दबंग व्यक्तियों पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किये जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की हैlदेवेंद्र ने बताया कि ग्राम पालर में उनकी पुश्तैनी पारिवारिक जमीन है जिसका मुकदमा भी परिजनों के बीच चल रहा है इसी गांव में रहने वाले कुछ दबंग लोग जबरन उसकी जमीन को  कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं ।देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसने इसकी शिकायत पूर्व में भी अधिकारियों से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।देवेंद्र का कहना है कि वह जिलाधिकारी के पास न्याय मांगने आए हैं और यदि उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह कलेक्ट परिसर में ही धरने पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.