स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वामा सारथी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल

झांसी : आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वामा सारथी – उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद झाँसी द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन झाँसी में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फ्लैग मेकिंग (राष्ट्रीय ध्वज निर्माण) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती निवी मूर्ति पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ फ्लैग मेकिंग गतिविधि में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती असमा वकार भी उपस्थित रहीं तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के रंगों से राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए तथा स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपनी देशभक्ति एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं देश की स्वतंत्रता के लिए वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के बारे में जानकारी देते हुए देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस मॉडर्न स्कूल के शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.