कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से बनाए जाएंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष : हिना कावरे

झांसी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को दुरुस्त करने की कवायत शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लिए झांसी  जनपद की  ए आई सी सी पर्यवेक्षक एवं  पूर्व विधायक  श्रीमती हिना कावरे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर  उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त से अभियान शुरू हो चुका है। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त , गतिशील और कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप संगठन बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। संगठन सृजन अभियान के तहत झांसी जिला व शहर अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के लिए  कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए गए। नए अध्यक्ष चयन के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन- टू- वन मुलाकात कर उनकी राय ली जा रही है। इसके लिए वह सहयोगी पी सी सी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, अनुज मिश्रा व संतराम नीलांचल के साथ एक सप्ताह तक सभी ब्लॉक में जाकर बैठक कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी  करेंगी। 18 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। 30 अगस्त तक जिला व शहर से 6-6 दावेदारों के नाम चयन कर शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाएंगे। तदोपरांत नए जिला व शहर के नाम घोषित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य व कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष संकल्प अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.