हवन, पूजन उपरांत निकाली गयी मंगल कलश यात्रा ,वरिष्ठ जनों ,विशिष्ट व मेधावी विद्यार्थियो का किया गया सम्मान

झांसी :  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चौरसिया समाज के तत्वाधान में सोमवार को नाग पंचमी पर्व चौरसिया दिवस के रूप में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिकों में अन्तर्गत पानी वाली धर्मशाला के निकट श्री राम जानकी मंदिर में हवन पूजन उपरांत मंदिर प्रांगण से बुन्देलखण्ड चौरसिया समाज अध्यक्ष, समाज सेवी व व्यापारी नेता सतीश चौरसिया एड के मुख्य आतिथ्य  में मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गयी,जो प्राचीन पचकुंईया स्थित मां शीतला माता मंदिर से कलश में जल भरकर पंचकुईया से सिंधी होटल, मानिक चौक, बड़ाबाजार, मुरली मनोहर मंदिर होते हुये गांधी रोड  आदि मार्गो से भ्रमण उपरान्त सुभाष गंज स्थित मुन्नालाल धर्मशाला पर सम्पन्न हुयी।इसके उपरांत मुन्नालाल धर्मशाला में चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपना दल एस के वरिष्ठ नेता विजय चौरसिया एड,बुन्देलखण्ड चौरसिया समाज अध्यक्ष, समाज सेवी व व्यापारी नेता सतीश चौरसिया एड के  आतिथ्य व अन्य अतिथियों में चन्द्र प्रकाश चौरसिया,अमित चौरसिया, डॉ राजेश चौरसिया एड,दिलीप चौरसिया द्वारा चौरसिया समाज के वरिष्ठ जनों एवं कक्षा 6 से 12 वीं तक के मेधावी विद्यार्थियो के अलावा शिक्षा/खेल आदि अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने /सफलता हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश चंद्र गौरहार जी परिवार द्वारा भी वर्ष 2025 व 2026 में कक्षा 10 वीं तथा 12 वीं उत्तीर्ण सभी विधार्थियों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चौरसिया समाज झांसी के मंत्री अनुज चौरसिया, संरक्षक राजेंद्र चौरसिया, दिलीप चौरसिया, अमरदीप चौरसिया, रिंकू चौरसिया, डॉ राजेश चौरसिया एड, राकेश चौरसिया,सुरेश चौरसिया, शंकरलाल चौरसिया, संजय चौरसिया,निशी चौरसिया,आदि भारी संख्या में समाज बन्धु  उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक नेता नितिन चौरसिया ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.