झांसी कांग्रेस में बड़ा बदलाव: पवन राज बने महानगर SC प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

झांसी : महानगर निवासी पवन राज को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संतति पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया हैl पवन राज के पद की घोषणा कांग्रेस कार्यालय पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने करते उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी। कार्यालय पर मौजूद कांग्रेसी नेता वैभव भट्ट अमीर चंद्र आर्य सहित दर्जनों की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों के द्वारा पवन राज को पुष्माला पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पवन राज ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं पूरी निष्ठा और लगन के साथ उसका निर्वहन करुंगा, साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए नए कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे एक सैकड़ा से ऊपर लोग हैं जो बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में आना चाहते हैं उन्हें भी जल्द ही कांग्रेस की सदस्य दिलाई जाएगी ।पवन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी संगठन की मजबूती के लिए अब हर कार्यकर्ता कमर कस के तैयार खड़ा है । आने वाले समय में कांग्रेस सबसे मजबूत पार्टी दिखेगी।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.