20 अगस्त को निकलेगी सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा, हैलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल

झांसी : जिले की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के मुताबिक, यात्रा में ओरछा से करीब छह हजार कांवड़िये शामिल होंगे और झांसी की सीमा में पहुंचने के बाद यह संख्या 10 से 12 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा में भगवान के स्वरूपों की झांकियां, अघोरी मंचन और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के रूप में स्कूली छात्राओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्रद्धालुओं पर शहर में चार स्थानों पर राजकीय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई जाएगी।सर्किट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि इस बार यात्रा में 101 दिव्यांग श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूली छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में यात्रा का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली जाएंगी। अघोरी मंचन भी किया जाएगा, जिससे यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं समिति के मुताबिक, यात्रा का शहर में करीब 70 से 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में बबीना विधायक और यात्रा के संरक्षक राजीव सिंह पारीछा, धर्मगुरु हरिओम पाठक, संजीव अग्रवाल उर्फ लाला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि यात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए दोपहर 2 बजे झांसी शहर में प्रवेश करेगी। बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए शाम 5 बजे जिला प्रशासन के साथ बैठक कर रूट डायवर्जन भी निर्धारित किया जाएगा। कांवड़ यात्रा सुबह 10 बजे ओरछा से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा सातार, ओरछा तिगैला, भगवंतपुरा, रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह और बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.