झांसी कटेरा थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे साइबर अपराध को ध्वस्त करने पर संस्थान ने किया सम्मानित

झांसी :  मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता जी की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व ज्योति कंचन की अगुवाई में आज संस्थान के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आई पी एस पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम के साथ साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति के निर्देशन में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए झांसी पुलिस को पुलिस अधीक्षक सिटी प्रीति सिंह के माध्यम से सम्मानित किया आरम्भ में कन्वीनर डॉ अशोक काका ने साइबर क्राइम विभाग की सक्रियता हेतु साधुवाद दिया तत्पश्चात ज्योति कंचन ने सर्व प्रथम आई पी एस अरीबा व एस पी सिटी प्रीति सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट किया तदुपरान्त प्रो. ज्योति वर्मा ने आई पी एस अरीबा का एवं पूजा मल्होत्रा  ने एस पी सिटी प्रीति मैम का शॉल ओढ़ा कर व मोतियों की माला पहनाकर तथा अध्यक्ष गुप्ता जी व कोर कमेटी चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह  ने श्री फल व झांसी रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। प्रतिनिधि मण्डल में जगदीश शरण कंचन जी भी शामिल रहे ,  संस्थान ने उदबोधन में मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए गर्वित होने की बात प्रमुख रूप से कही।सभी के प्रति आभार मानव विकास संस्थान के सचिव अनिल कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.