संस्थान ने रानी के जन्म की तिथि पर दी उन्नीस की मासिक सलामी
झांसी - मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी. पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , बौद्धिक प्रमुख डॉ आलोक श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र खंडेलवाल के विशिष्ट आतिथ्य तथा इंजी. पुरुषोत्तम गुप्ता के संयोजन में आज रानी झांसी के जन्म की तिथि पर सदर बाजार में उनकी प्रतिमा तले उन्नीस की सलामी देते हुए उन्हें नमन किया गया।
आरम्भ में रानी लक्ष्मीबाई की जय जयकार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई द्वारा देश के साथ साथ विदेशों में भी रानी झांसी के शौर्य की गाथा का गुणगान किया गया।
सह शाखा चालक नवीन गुप्ता जी ने महारानी लक्ष्मीबाई के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी पीढ़ी को उनसे प्रेरित होने की आवश्यकता पर बल दिया।
सभी उपस्थित लोगों ने रानी झांसी के जयकारों के साथ वन्देमातरम् व भारत माता की जय का घोष किया। सभी उपस्थित जन ने रानी को नमन करते हुए उन्हें सलामी दी।
इस अवसर रामाधीन यादव , सह कार्यवाह प्रदीप अग्रवाल , डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , योगेन्द्र शरण अग्रवाल , प्रकाश गुप्ता , नीरज साहू , तुलसी अग्रवाल , राम अग्रवाल , सुरेश यादव , श्री राम रावत , सुरेश कुमार जैन , रानू पाल , बल्लू गुप्ता आदि के साथ श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी ने विशेष रूप से सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम उपरान्त सभी के प्रति आभार संयोजक इंजी. पुरुषोत्तम गुप्त ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.