मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
झाँसी- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला संगठन द्वारा एक दिवसीय धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित 11 सूत्रीय मागों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक, झाँसी के द्वारा प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में अर्हताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, प्रबन्ध समिति में विद्यालय के शिक्षकों की भाँति शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व होने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिये भी राष्ट्रपति/राज्य पुरस्कार हेतु प्राविधान किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर पदोन्नति हेतु डोएक सोसाइटी का सीसीसी डिप्लोमा का प्रावधान समाप्त किये जाने, हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट विद्यालयों के लिपिकों की वेतन विसंगति समाप्त किये जाने, वर्ष 2014 के पश्चात् नियुक्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सामूहिक बीमा कटौती किये जाने, 01.04.2005 के पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सहायक लिपिक (कनिष्ठ सहायक) पद पर तथा सहायक लिपिक (कनिष्ठ सहायक) पद से प्रधान लिपिक (वरिष्ठ सहायक) पद पर पदोन्नति होने पर पूर्व की भांति (22बी का लाभ) एक वेतन वृद्धि का लाभ दिये जाने, आउट सोर्सिंग से नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभाग के द्वारा देय वेतन का भुगतान प्रतिमाह सीधे कोषागार के माध्यम से उनके खाते में स्थानान्तरित करने एवं पी०एफ० की कटौती नियमित खाते में जमा किये जाने, नियमानुसार अवकाश स्वीकृत किये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री हरप्रीत सिंह, मंडलीय अध्यक्ष राजेंद्र पचौरी, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जियाउल वली करैशी, अविनाश सिंह, सतीश पटेल, नितिन कुमार, रवि कुमार, रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बृजेश पाराशर, राकेश कुमार अमरया, सियाशरण, विमल तिवारी, गजेन्द्र सिंह, शीलेन्द्र श्रीवास्तव, तिलक वर्मा, भगवान सिंह, चन्दन सिंह, सौरभ पटेल, मुलायम सिंह, राम नरेश यादव, संजीव साहू, अनिल कुमार, राघव इन्दापुरकर, राघवेन्द्र, पूरन लाल, राजकुमार साहू, संध्या गोस्वामी, भगवत नारायण, भूपेन्द्र पुरी, कुलदीप वर्मा, विवेक प्रताप, निहित दुबे, चितरन्जन सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अजय भारद्वाज, दुर्गेश कुमार, रामस्वरुप कुशवाहा, वीरु चौहान, संजय राय, अंशुल साहू, पकियाराज, कौशलेश मिश्रा, कुलदीप कोदवलकर, प्रवीण सिरोही, दिनेश कुमार, प्रतीक रिछारिया आदि सहित सैंकड़ो शिक्षणेत्तर साथी उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री श्यामानुज चतुर्वेदी ने किया।
No Previous Comments found.