करगुवां जी में गाजे बाजे के साथ निकली श्री जी की पालकी

धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक,निर्वाण लाडू समर्पित किया
 

झांसी- अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के सोलहवें दिन बुधवार को गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी के ससंघ सानिध्य में सांवलिया सरकार भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
प्रातः 7 बजे श्री जी के विग्रह को स्वर्ण जडित पालकी में  विराजमान कराकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे बैंड पर बज रही धार्मिक गीतों की धुनों पर थिरकते महिला पुरुष जैन श्रद्धालु चल रहे थे। पालकी के साथ पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी स्वयं ससंघ चल रही थी , उनके पीछे थिरकते हुए महिलायें एवं पुरुष श्रद्धालु चंवर ढुराते हुए चल रहे थे। करगुवां जैन मंदिर से प्रारंभ हुयी शोभायात्रा मेडिकल कालेज के गेट नं 1 से वापस आकर मंदिर प्रांगण में विसर्जित हुयी। इस मौके पर मंगल देशना देते हुए विशाश्री माताजी ने कहा कि प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल की सप्तमी को भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने तमाम संकटों के साथ तप करते हुए श्रावण कूट पर आज ही के दिन निर्वाण प्राप्त किया था। आपने कहा कि तीर्थंकर आदिनाथ ने हम सबको यही संदेश दिया है कि आपकी तप और साधना के मार्ग में कितने ही संकट आयें पर उनसे घबराना नहीं चाहिए।
सोलहवें दिवस बुधवार के पुण्यार्जक पंचम लाल,निर्मल कुमार जैन, नितिन बड़कुल, श्रीमती सरोज, अनुप्रिया, नित्यम जैन एवं समस्त परिवार चिरगांव,एवं चंद्रप्रभु जिनालय महिला मंडल रहे,जिन्होंने शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया एवं माताजी को शास्त्र भेंटकर  समस्त धार्मिक क्रियायें सम्पन्न कराते हुए अर्घ समर्पित किये। संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवांजी मंत्री शिरोमणि जैन ने किया।अंत में निर्माण मंत्री भागचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, इं बालचंद्र जैन, चौधरी जितेंद्र जैन तालबेहट, प्रीति शिरोमणि जैन, श्रीमती रानी भागचंद जैन, सरोज जैन,अनीता जैन, रवींद्र जैन रेल्वे, श्रीमती अलका डा.पीके जैन, डा.राजीव सिंघई, संजय सिंघई,संजय कर्नल, विनोद जैन ठेकेदार,नीलेश मोदी, गोली मोदी,रौनक जैन, अनिल बाजा,ऋषभ जैन,कुलदीप जैन, पारस भैया, सिद्धार्थ जैन सत्यजीत जैन सचिन जैन रेलवे ऑफीसर राजेंद्र जैन संतोष जैन जल निगम अक्षत जैन सुभाष जैन बिजली अशोक जैन सुनील जैन कुलदीप जैन प्रदीप जैनआदित्य संजय जैन छतरपुर रौनक जैन श्रीमती सरोज जैन श्रीमती रानी जैन श्रीमती शैली जय श्रीमती श्वेता जैन श्रीमती आरती जैन श्रीमती वैशाली जैन श्रीमती रचना जैन और श्रीमती बबली चाची असिता दीदी प्रिंसी दीदी श्रीमती ज्योति जैन श्रीमती किरण जैन श्रीमती शुभी श्रीमती प्रीति कुलदीप  जैन, डॉ अमित जैन श्रीमान मनोज  अछरौनी  रवि कंधारी   विजय जैन पंचकुइया ,राजीव शिवाजी  राजेंद्र जी विजना,अमित जैन रौनक जैन दीपक जैन सत्यजीत जैन सिद्धार्थ जैन विकास जैन प्रदीप जैन  राजेंद्र मुनीम अक्षय जैन प्रिंस जैन श्रेयांश जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.