विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया झाँसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन

झाँसी : क्षेत्र की सड़कों को आधुनिक और गड्ढामुक्त बनाने के संकल्प के साथ एक बड़े विकास कार्य की शुरुआत हो गई है। बबीना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजीव सिंह पारीछा ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भूमि पूजन कर इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना का आधिकारिक शुभारंभ किया।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत झाँसी–बबीना मार्ग को पेव्ड शोल्डर (Paved Shoulder) सहित 10 मीटर चौड़ा और सुदृढ़ किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है। इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को एक नई और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। मार्ग के चौड़ा होने से न सिर्फ क्षेत्रीय जनता का आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय जनता ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक राजीव सिंह पारीछा और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। विभाग ने कार्य को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.