सपा युवा नेता दीपांकर यादव 'मून भैया' का जन्मदिन धूमधाम से मना, मजार पर चादर चढ़ाकर गरीबों में बांटे वस्त्र

झांसी :  समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के पुत्र एवं सपा के युवा नेता दीपांकर यादव उर्फ मून भैया का जन्मदिन उनके परिजन ईस्ट मित्र तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

अपने चाहते युवा नेता को बधाई देने के लिए सुबह से ही मून सिटी स्थित उनके आवास पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया सभी ने मून को बुके देकर तथा फूलमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीl मून ने जन्मदिन की शुरुआत अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर की। इसके उपरांत वह कई मंदिर गए साथ ही जहां उनका प्रथम जन्मदिन मनाया गया था वहां पर पहुंचकर उन्होंने चादर चढ़ाई,चित्रा चौराहा स्थित सबका मालिक एक, बाबा धाम पर मून पहुंचे और हमेशा की तरह चादर चढ़ाने के उपरांत गरीबों को वस्त्र तथा भोजन वितरण किया।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दीपांकर ने कहा कि उनका पहला जन्मदिन भी यहीं इसी मजार पर मनाया गया था और तभी से वह लगातार यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह संकल्प है कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है और जो काम छूट गए थे अब वह कम पांच सालों में हमें करना है।2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन तथा मित्रगण का मौजूद रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.