भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह समारोह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सीपरी बाजार पेट्रोल पंप के पास भाजपा नेता दुष्यंत चतुर्वेदी के द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया उनके साथ दिगंत चतुर्वेदी अमित साहू संतोष साहू सहित सीपरी बाजार के तमाम व्यापारियों ने फूल माला से रामकिशोर साहू का  भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान दुष्यंत चतुर्वेदी ने कहा कि पहली बार इतिहास में बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र का अध्यक्ष किसी झांसी निवासी को बनाया गया है हम सबको इस बात की अत्यंत खुशी है। दुष्यंत ने कहा कई सालों से संघ और भाजपा में रामकिशोर साहू  सेवा दे रहे हैं। हम सबको यह आशा है कि उन्हें यह पद मिलने के उपरांत पार्टी और मजबूती के साथ काम करेगी ।इस दौरान तमाम भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.