भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का नैनागढ़ रोड पर हुआ फलों से तुलादान, पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

झांसी : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम नगर आगमन पर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रेमनगर स्थित नैनागढ़ रोड पर साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू के निज निवास पर* भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू का फलों से तुलादान किया गया। साहू समाज के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके साथ चल रहे भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का भी भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. शशांक कोटिया, ममता लश्करी, जितेन साहू, बनवाली साहू, सनी साहू, गोपाल साहू, डॉ. जगदीश कोटिया, डॉ. सतीश कोटिया, हिम्मत साहू, महेश साहू, मोहन साहू, संतोष साहू, राजू साहू, पंकज साहू, मनोज साहू, लोकेंद्र कौशिक, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.