स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान में 02 वाहन सीज
झांसी : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में आज थाना समथर एवं एआरटीओ झाँसी की संयुक्त टीम द्वारा आर0एस0 पब्लिक स्कूल के वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर वाहन संख्या UP93AT7543 (मैजिक) एवं UP93BT0933 (मैजिक) को धारा 207 एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार सीज किया गया। झाँसी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल वाहनों की नियमित चेकिंग एवं यातायात नियमों के अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.