माननीय के सम्मान में समूची झांसी उमड़ी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मंच पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित
झांसी : क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम झांसी आगमन पर मंच से जो कहा गया वही पंक्तियाँ चरितार्थ भी हुईं।माननीय ने घोषणा की भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का करती आयी है सम्मान , नए सदस्यों का स्वागत , देश द्रोहियों को सबक सिखाने का कार्य व आतंकियों का सर्वत्र सफाया। इसी कड़ी में उनके भव्य स्वागत अभिनंदन व सिक्कों से तुलादान के मध्य माननीय ने मंच पर भरत दुबे , कैंट उपाध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल एवं वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता व समाजसेवी डॉ अशोक अग्रवाल काका को अपने कर कमलों से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका मान बढ़ाया। आज क्षेत्रीय अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने पर सदर कैंट मण्डल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी व सावन के चौथे सोमवार के दिन बम बम भोले , हर हर महादेव जी के नारों के साथ समूचे सफर बाजार में ढ़ोल - नगाड़े बजाते हुए मिष्ठान वितरण कर हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त की गई । इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश गोस्वामी , सुरेंद्र खंडेलवाल , प्रमोद अग्रवाल , विष्णु दयाल अग्रवाल , सतपाल शर्मा " शर्मा स्वीट्स" , राजेश कुमार अग्रवाल , आलोक जैन , विवेक तिवारी , आशुतोष जैन , महेन्द्र कुमार , कमल सक्सेना , महेन्द्र अग्रवाल , सचिन शर्मा , संजय कनोडिया , मीडिया प्रभारी किशन त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
No Previous Comments found.