राष्ट्रगान का अपमान करने पर राज्यपाल से की कानूनी कार्यवाही की मांग
झांसी : आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर राष्ट्रगान का अपमान करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यूपी के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सहित सतीश महाना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटना से यह प्रतीत होता हैं कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा राष्ट्रगान की गरिमा को तोड़कर उसका अपमान किया है। ज्ञापन देने के बाद कांग्रेसी एफ आई आर करने थाना नवाबाद पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, अरविंद बबलू, आशिया सिद्दीकी, वीरेंद्र कुशवाहा, अशोक कंसौरिया, अमीर चंद आर्य,गिरिजा शंकर राय ,शैलेन्द्र कुमार शीलू, दिनेश कुमार वर्मा, शमीमा बानो, डा. काशीराम भिटौरिया, अशोक कौशल, शैलेश चतुर्वेदी, अमित करौंसिया,सागर सोनकर,राहुल शर्मा ,शाहजहाँ बेगम, गीता सोनी व सिराज खान आदि मौजूद रहें।
No Previous Comments found.