झांसी में 9 करोड़ से बन रही आइकॉनिक रोड का निरीक्षण, फुटपाथ सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना
झांसी : आज सी0एम0ग्रिड्स योजना फेज-1 के अन्तर्गत नगर निगम झांसी द्वारा कराये जा रहे बी0के0डी0 चैराहा से चित्रा चैराहा तक आईकोनिक रोड की फुटपाथ सौन्दर्यीकरण कार्य को मुख्य अभियंता नगर निगम अलीगढ एवं उनकी टीम के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमे उनके द्वारा कार्य की गुणवत्ता एवं सौन्दर्यीकरण कार्य को देखा गया। उक्त कार्य धनांक रू. 9.00 करोड से कराया जा रहा है। निरीक्षण के उपरान्त उनके द्वारा उक्त कार्य की प्रशंसा की गयी। उक्त कार्यक्रम मे नगर निगम अलीगढ की टीम से वी0के0 सिंह ,मुख्य अभियंता, अखण्ड प्रताप सिंह, सहायक अभियंता, अनिल पाण्डेय अवर अभियंता एवं वासुदेव इन्फास्टैक के प्रतिनिधि के साथ नगर निगम झांसी से राजवीर सिंह , मुख्य अभियंता, शंशाक सिंह , सहायक अभियंता , पंकज यादव अवर अभियंता, एवं एमन कंसलटेण्ट के प्रतिनिधि अनुपम यादव उपस्थित रहें।
No Previous Comments found.