भव्यता के साथ संपन्न हुई 16 वीं महाजलाभिषेक यात्रा
झाँसी : हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित 16वीं महाजलाभिषेक यात्रा आज , भव्य और ऐतिहासिक माहौल में संपन्न हुई। यह विशाल पदयात्रा नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा मार्ग होते हुए मढ़िया महादेव महाकालेश्वर मंदिर पहुँची, यहां पर हिंदू और वाहिनी के आयोजक सहित सभी आए हुए अतिथियों ने जलाभिषेक किया। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री सन्तोष शाक्या द्वारा किया गया जो कि वर्ष 2010 से इस धर्मयात्रा और संगठन के प्रमुख पथप्रदर्शक रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व सदर विधायक रवि शर्मा रहे।
महागंगाभिषेक यात्रा के माध्यम से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज के साथ, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी जयघोष करते हुए पदयात्रा में भाग लिया। महिलाओं, युवाओं, संतजनों और नगरवासियों की भारी सहभागिता ने इस आयोजन को जनआंदोलन का रूप दे दिया। यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि मढ़िया महादेव मंदिर को राष्ट्रीय चेतना का केंद्र बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। यह वही स्थल है जहाँ वर्ष 2013 में हिन्दू युवा वाहिनी की इसी महागंगाभिषेक यात्रा के कार्यक्रम में पूज्य योगी जी को प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रोक लिया गया था, जिसके बाद यह आंदोलन पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आया था।
कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राय , विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व कार्यक्रम संयोजक-प्रदेश मंत्री सन्तोष शाक्या द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि "महागंगाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष, सेवा और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। यह पदयात्रा झाँसी की सांस्कृतिक आत्मा और सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। हमारे प्रेरणास्रोत, हिन्दू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्थापित हिन्दू युवा वाहिनी का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का एक सशक्त संगठन है।
संतोष शाक्य ने कहा यह आयोजन योगी जी की विचारधारा के अनुरूप धर्म, संस्कृति और संगठन की त्रिवेणी के रूप में आगे बढ़ रहा है। मढ़िया महादेव मंदिर, जिसका ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वर्ष 2013 की घटना के बाद देशभर में चर्चित हुआ, आज जन-आस्था का केंद्र बन चुका है। झाँसी के इस सफल आयोजन की तर्ज पर अब पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट आदि में सांगठनिक विस्तार हुआ है। कावड़ यात्रा में कुलदीप सिंह, दीपक शाक्या, धर्मेन्द्र कुशवाहा, विशाल खटीक, दयाराम (नन्ना), अक्षय प्रजापति, अंकित प्रजापति, चन्द्र प्रकाश चौधरी, आनन्द सिंह, मुकेश कुशवाहा, सुनील कुमार साहू ( समाज सेवी ), सन्तोष राजपूत, एडवोकेट योगेन्द्र कुमार शाक्य, राजेश राय (टोरी फतेहपुर), अजय बाल्मीकि (राजगढ़), प्रमोद साहू सन्तु मिश्रा, अखिलेश सेन, संस्कार राजपूत, राज शाक्य, रानू कुशवाहा, रवि शाक्य, राजेश सिकौरिया के साथ-साथ बांदा, जालौन और ललितपुर इकाइयों के प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी मौजूद रहे।
No Previous Comments found.