दिव्यांग शिव भक्त कावड़ियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
झाँसी : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में बुंदेलखंड दिव्यांग समिति द्वारा निकाली गई भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आज ओरछा से कावड़ भरकर आतिया तालाब स्थित लुलिया महादेव शिव मंदिर की ओर जा रहे दिव्यांग शिव भक्त कावड़ियों के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता इलाइट चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा सभी दिव्यांग शिव भक्तों को माला एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मुकेश मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग भाइयों को समाज की मुख्यधारा में आगे लाने के लिए हम सभी को उनका सहयोग एवं उत्साहवर्धन करते रहना चाहिए। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सामान्य नागरिकों की भांति प्रत्येक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में आगे बढ़कर सहभागिता करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से दिव्यांग भाइयों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर मनोज गुप्ता अनुज नीखरा हेमंत पांचाल राहुल शर्मा रोहित गौठानकर प्रद्युम्न दुबे शैलेंद्र प्रताप सिंह अनिल वर्मा नरेंद्र आमिर साजिद निगम के सभासद पन्नालाल प्रजापति लखन कुशवाहा, सुनील नेनवानी, विकास नगरिया, अरविंद झा, अरविंद खटीक, नीरज वर्मा, पंकज राय, मयंक श्रीवास्तव, प्रियंका साहू, राहुल शर्मा, हेमंत पांचाल, शशि प्रकाश गोस्वामी, कृष्ण बिहारी तिवारी एवं मुकेश मौर्य दीनदयाल प्रजापति अविनाश चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.