रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन

झाँसी - रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से झाँसी मंडल के यात्रियों को भी सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन रविवार, 30 अगस्त 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात्रि 21:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विदिशा स्टेशन पर 22:20/22:22 बजे, बीना स्टेशन पर 00:15/00:20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 03:10/03:15 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 05:00/05:02 बजे तथा मथुरा जंक्शन पर 07:40/07:45 बजे ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन सोमवार को 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति विशेष ट्रेन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन पर 14:15/14:20 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 16:45/16:47 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 18:15/18:20 बजे, बीना स्टेशन पर 20:25/20:30 बजे तथा विदिशा स्टेशन पर 21:46/21:48 बजे ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर 23:15 बजे पहुँचेगी। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी,4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर एवं 1 वातानुकूलित सेकंड क्लास कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे रक्षाबंधन पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा उपलब्धता के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करें। ट्रेन के समय एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री अधिकृत रेलवे माध्यमों 139/NTES से जानकारी प्राप्त करें।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.