भारी बारिश के चलते मकान भरभराकर गिरा, जनहानि टली; परिवार को भारी नुकसान
झांसी - दतिया गेट क्षेत्र में शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 की सुबह करीब 4 बजे लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बीरू साहू गोदांया का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय उनकी पत्नी घर के अंदर सो रही थीं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान गिरने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर होकर गिर गया। अमित साहू ने मौके पर ही प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को उचित मदद के लिए बात की,एवं परिवार जन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।घटना के दौरान मौके पर जिला साहू समाज अध्यक्ष सचेंद्र साहू, स्थानीय पार्षद अरविंद झा, जिला महामंत्री साहू समाज अविनाश साहू, आकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, दीपांशु पथरौल और निखिल साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No Previous Comments found.