पति पत्नी ने बड़े बड़े चोरों को छोड़ा पीछे, साथी के साथ की लाखों की चोरियां

झांसी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरार पुलिस,स्वाट और सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना सकरार पप्पू सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चोरी के 7 मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए 3 शातिर चोरों संजना रैकवार (22 वर्ष) पुत्री स्व. बब्लू उर्फ बदलू पत्नी राजकुमार रैकवार, निवासी गांधीगंज मऊरानीपुर झांसी (ससुराल अमगांव थाना राठ हमीरपुर),  राजकुमार रैकवार (28 वर्ष) पुत्र राजबहादुर, निवासी अमगांव थाना राठ जिला हमीरपुर एवं संदीप मोर (50 वर्ष) पुत्र स्व. केशवदास मोर, निवासी गांधीगंज मऊरानीपुर झांसी को चोरी किए गए लाखों के माल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने तीनों को रविवार 30अगस्त को संतपुरा से जावन की तरफ जाने वाली पुलिया से 50 कदम की दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ा।

बरामदगी का विवरण -
पुलिस ने इनके कब्जे से थाना सकरार के मु0अ0सं0 84/26, 100/26, 109/26, 110/26, थाना बरुआसागर के 222/26 व थाना कटेरा के 84/26, 101/26 से संबंधित चोरी गया माल बरामद किया है।

-पीली धातु के 3 मंगलसूत्र, नाक की बेसर, कान के टॉप्स, ओम लॉकेट
-सफेद धातु की पायल, बिछिया, चूड़िया, कमरबंद, करधौनी, हाफ पेटी, जंजीर
-नकद 50,900 रुपये
-घटना में प्रयुक्त हाइड्रोलिक कटर, प्लास, पेचकस, TVS Ntorq स्कूटी, रेनकोट व अन्य औजार

पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 317(4), 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए न्यायालय में पेश कर जिला कारागार झांसी भेज दिया है।

मुख्य अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास -
मुख्य अभियुक्त राजकुमार रैकवार पर हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, निवाड़ी (म.प्र.) व फतेहपुर में चोरी, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, NDPS व हत्या के प्रयास सहित कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अभियुक्ता संजना रैकवार पर भी 8 मुकदमे दर्ज हैं।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक SWAT विनय दिवाकर, प्रभारी निरीक्षक सकरार पप्पू सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 मोहित यादव, व0उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 अर्पित त्यागी, शशांक सिंह, राहुल कुमार (बरुआसागर), रविन्द्र सिंह (कटेरा) सहित SWAT व सर्विलांस टीम के हे0का0 रजनीश, सदानन्द, रवि, अमित, का0 अतीक, सत्यम, कपिल, विजय, रोहित, सीनोज, शिवजीत, म0का0 रुकमिनी, आरती शामिल रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.