पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन

झाँसी :  आज  पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विकास, रोजगार, सिंचाई और पेयजल जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्र के समग्र विकास और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक है और इसके लिए आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। ज्ञापन में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से पृथक बुंदेलखंड राज्य के गठन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई। ज्ञापन में क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रधानमंत्री से इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया गया। 

सभा को मो. नईम मंसूरी, अरविंद सिसोदिया, प्रमोद सिंह शेखावत, राजू वंशकार, श्रीमती ऊषा सिंह एवं श्रीमती रेखा साहू ने भी संबोधित किया।

धरना-प्रदर्शन में अज्जू खान, आरिफ कमाल, जगदीश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष कालीचरण श्रीवास, राहुल त्रिवेदी, पप्पू श्रीवास, गुलाब सिंह चौहान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा साहू, श्रीमती ऊषा सिंह, दुर्गा प्रसाद, शमशुद्दीन राइन, मो. साबिर, अजय परिहार, अफसर अली, यशपाल सिंह, कर्मचारी यूनियन के नेता मनोहर लाल श्रीवास, अनवर अहमद मंसूरी, हरिशंकर कुशवाहा, मो. जुबेर खान, हसन खान, सोहेल खान, सनी यादव, इमरान, देवी प्रसाद प्रजापति, खेमचंद्र कुशवाहा, बृज किशोर, नीरज अहिरवार, शिवम गुप्ता, संजय मिश्रा, आयुष तिवारी, दीप्ति रजक, खुशी रायकवार, साक्षी वंशकार, राधिका वंशकार, रक्षा वंशकार, चांदनी वर्मा, देवेंद्र सेंगर, प्रमोद सिंह शेखावत एवं अजय श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. नईम मंसूरी ने किया तथा अंत में अरविंद सिसोदिया ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.