इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का 9 वां स्थापना दिवस मनाया

झांसी :  आज प्रधान डाक घर में स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का नौ वाँ स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ डाक पाल रमेश कुमार कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रबंधक योगेश ठाकुर  रहे l इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक  मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केक काट कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया गया  अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण पुरुस्कार वितरण एवं  वृक्षारोपण प्रधान डाक घर परिसर में किया गयाl  स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। इस उपलक्ष्य पर शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि  झाँसी जिले में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के 5 लाख खाते संचालित किए जा रहे है। बैंक की पहुँच ग्रामीण क्षेत्र सुदूर स्थान तक डाकियों द्वारा सेवाओं का लाभ आम जन मानस तक पहुचाया जा रहा है । इस अवसर पर एएसपी मुख्यालय  से शरद कुमार वर्मा,अंकुर,आलोक साहू,रूबी,नैतिक पाल,रवींद्र एवं बैंक एवं डाक घर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशी मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार सौरभ प्रजापति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.