कायना आर्किटेक्ट का भव्य शुभारंभ
झांसी : आज लोगों के साथ-साथ सभी के एक खूबसूरत घर बनाने के सपने को साकार करने के लिए कायना आर्किटेक्ट ने बीड़ा उठाया है। आंतिया तालाब स्थित टकसारी टावर में कायना आर्किटेक्ट का भव्य शुभारंभ हो गया। सदर विधायक रवि शर्मा ने इस ऑफिस का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कायना आर्किटेक्ट की भविष्य की योजनाओं, सेवा विस्तार और शहर में वास्तु अनुकूल डिज़ाइन के प्रसार के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। शुभारंभ के अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, पूर्व विधायक ब्रजेंद्र व्यास (डमडम महाराज), भारतीय जनता पार्टी के महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चतुर्वेदी, नगर निगम के पूर्व पार्षद प्रदीप नगरिया, श्री दुर्गा उत्सव महासमिति के पदाधिकारी आलोक चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, आलोक लोहिया, विनय नगरिया, श्री गहोई वैश्य पंचायत के प्रकाश गुप्ता (नेताजी), लखन लाल गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश राजू रक्सा, अन्नू गुप्ता, राजू साहू, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय बाल्मीकि सहितशहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कायना आर्किटेक्ट के संचालक देव नगरिया ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि शहर में वास्तु संगत, टिकाऊ और सौंदर्यपूर्ण डिज़ाइन के माध्यम से आवासीय एवं वाणिज्यिक योजनाओं को नई पहचान दी जाए। हम आधुनिक तकनीक, सटीक प्लानिंग और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ हर प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने आगे बताया कि नए कार्यालय में क्लाइंट कंसल्टेशन, थ्री डी विज़ुअलाइज़ेशन, वास्तु परामर्श और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए समर्पित क्षेत्र बनाए गए हैं, जिससे ग्राहकों को तेज़ और पारदर्शी सेवा मिल सके। “हम चाहते हैं कि हर ग्राहक को लगे कि उसका सपना सिर्फ डिज़ाइन नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और सकारात्मक वातावरण में घर का सपना भी साकार हो।
No Previous Comments found.