बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
झांसी : आज बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान बुन्देलखण्ड विश्विद्यालय झाँसी द्वारा भारत रत्न डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी जयन्ती की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा० प्रशान्त मिश्र द्वारा डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया, इसके उपरान्त छात्र- छात्राओं द्वारा संगीत, नृत्य , कविताओं एवं भाषण की प्रस्तुती के माध्यम से शिक्षकों द्वारा छात्रों को सही मार्ग प्रशस्त करने से छात्रों की उन्नती एवं देश के विकास में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन छात्र ओम गुप्ता व मंजरी चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार शिक्षक डाॅ.विजय सिंह साहू द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डाॅ.प्रशांत मिश्र, डाॅ. विजय सिंह साहू, डाॅ. ऋतु शर्मा, डा० मंजू कौर, डा० महेन्द्र कुमार, डा० संदीप वर्मा, डाॅ.हरिशंकर सिंह, डाॅ.रवि प्रकाश श्रृंगीऋषि ,डा० रूचि पाठक ,डा० अपर्णा अग्रवाल, डा० अभिषेक सिंह, धमेन्द्र परिहार, अभिषेक शुक्ला व छात्र/छात्रायें एवं समस्त कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।
No Previous Comments found.