पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
झांसी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपदवासियों, समस्त पुलिस परिवार, मीडिया बंधुओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग और झाँसी पुलिस में जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्टर - अंकित साहू
No Previous Comments found.