विश्व हिंदू परिषद एवं श्री राम सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनायी गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गुरसराय( झाँसी ) - श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई तथा श्रीकृष्ण भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई कार्यक्रम का आयोजन आत्माराम फौजी द्वारा किया तथा इसी क्रम में वाके विहारी मंदिर मातमाना में भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने कहा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मामा कंस का वध कर अनाचार एवं अत्याचार का अंत किया हम सभी लोगों को इसकी सीख लेना चाहिए जो भी गलत कार्य करता है उसका इसी तरह अंत होता है। इसलिए हम सभी को अच्छे कार्य करना चाहिए इस मौके पर निरीक्षक प्रदीप कोठारी प्रबंधक एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रमुख रामनारायण पस्तोर ने भी अपनी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जगत राज सिंह, लोकेंद्र सिंह, रब्बू माते, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुंदर सिंह, देवेंद्र प्रताप, पुजारी नरेंद्र पाठक, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, रामदीन पटेल, भगवत नगरिया, देवेंद्र पटेल, अशोक मिश्रा, जगराम सिंह, जयप्रकाश बरसैंया, चरण सिंह बाबूजी, महेंद्र सिंह फौजी, जगदीश प्रसाद आर्या, जनक सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन गोपी नाथ बख्शी, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सभी ने श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण भगवान की आरती की एवं पूजन अर्चन किया देर रात तक भक्तों द्वारा भजनों का गायन किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम के आयोजक आत्माराम फोजी ने किया।

रिपोर्टर -आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.